Sunday, July 14, 2013

प्यार करता हूँ बहुत पर छोड़ना है तुझे 
मुश्किल है मेरी पर छोड़ना है तुझे 
नहीं जनता हूँ कि कैसे होगा ये 
बस जानता हूँ कि अब छोड़ना है तुझे 
तू है मेरा अरमान तो क्या करूँ 
अपने अरमान को अपने हाथों से तोड़ना है मुझे 
जानता हूँ कि तेरी मर्जी है यही 
तो तेरी मर्जी से खुद को जोड़ना है मुझे 
मेरा मकसद तो शायद नहीं मालूम मुझे 
पर तेरे मकसद से तुझे जोड़ना है मुझे 
जा रहा हूँ तेरी दुनिया से में 
तुझको तेरी दुनिया में छोड़ना है मुझे

Tuesday, October 2, 2012

jindgi

एक दिन हम मिले थे जिन्दगी से कहीं
जिन्दगी ने कहा में आसन तो नहीं
होती अगर आसान तो लोग न रोते यहाँ पर
रोते ही कट जाती है जिन्दगी कभी कभी
जिन्दगी की एक हंसीन बात हे ये भी
रोते हुओ को भी हंसा जाती है कभी
जीना है यहाँ पर तो जिन्दादिल बन के जियो
मरते हुओ  को भी मिल जाती है जिन्दगी
जिन्दगी का फलसफा समझना आसन तो नहीं
मरते हुओ को भी मिल जाती है जिन्दगी  

Sunday, September 23, 2012

"Kamyabi"

कामयाबी के लिए एक इरादे की जरूरत है
हमें अपने आप से एक वादे की जरूरत है
अगर कभी मिल भी जाये नाकामी तो ये समझना क़ि
अभी और आगे जाने की जरूरत है
दिल कभी हार  भी माने तो ये समझना की
दिल को अभी और समझाने की जरूरत है
कल जीत  आएगी हमारे कदमो में
ये मान कर हार से लड़ जाने की जरूरत है
उठो जागो और बता दो सभी को
अब इस हार  को हराने की जरूरत है